असम की बराक घाटी में बंद का असर, मिजोरम को सता रहा नाकाबंदी का डर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
असम-मिजोरम सीमा विवाद में असम के 6 पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। इसके विरोध में कल असम के बराक घाटी के 3 जिलों में बंद बुलाया गया था। बंद तो शांतिपूर्ण रहा लेकिन स्थिति अभी-भी तनावपूर्ण है। मिजोरम को नाकाबंदी का डर है क्योंकि असम के प्रदर्शनकारियों ने मिजोरम जाने वाले ट्रकों को रास्ते में रोक रखा है। दोनों राज्यों के पुलिस बल सीमा पर तैनात हैं।
