चुनाव आयोग ने किया ऐलान, 18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The wire
चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। देश के सर्वोच्च पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून तय हुई है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को निर्धारित की गई। उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और नतीजे 21 जुलाई को आएंगे।
