निर्वाचन आयोग ने खदान लीज मामले में झारखंड सीएम से हफ्ते भर में मांगा जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खदान लीज मामले में नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में निर्वाचन आयोग ने पूछा है कि उनके पक्ष में खदान का पट्टा जारी करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। जबकि यह जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 9ए का उल्लंघन है। आयोग ने हेमंत सोरेन से इस पर एक हफ्ते में जवाब मांगा है।
