कोरोना महामारी से बढ़ी चुनाव आयोग की टेंशन, 16 अप्रैल को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने 16 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई। राज्य में सभी राजनीतिक दलों से बैठक के लिए केवल एक प्रतिनिधि भेजने को कहा गया। बैठक में बाकी चार चरणों के लिए चुनाव प्रचार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जगमोहन और राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन एस निगम भी चुनाव आयोग की बैठक में मौजूद रहेंगे।
