आज साढ़े 3 बजे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा चुनाव आयोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2022 की शुरुआत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर साढ़े 3 बजे गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। बता दें कि चुनाव आयोग शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों के साथ-साथ कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
