चुनाव आयोग करेगा अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान के दिन सात मार्च को निर्वाचन आयोग विदेशी चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए आभासी माध्यम से अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय पहुंच और चुनाव प्रबंधन निकायों को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी व्यवस्था और प्रक्रिया से परिचित करवाने की पहल के तहत यह आयोजन एक अहम घटक है।
