x

पाक सीमा के पास आपात लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ANI

अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर देश की वायुसेना ने आज इतिहास रच दिया। राजस्थान के बाड़मेर में बने नेशनल हाइवे पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने एनएच 925 ए पर 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का उद्घाटन किया।  उद्घाटन के बाद वायुसेना के लड़ाकू विमान सीधे हाइवे पर उतरे।