एयर इंडिया घोटाले में ED ने NCP नेता प्रफुल्ल पटेल को भेजा समन, 6 जून को होगी पूछताछ
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को UPA सरकार के दौरान उड्डयन घोटाले में एयर इंडिया को हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले में ED ने NCP नेता प्रफुल्ल पटेल को समन भेजा है. पटेल को 6 जून को पेश होने के लिए कहा गया है. वहीं नोटिस भेजने पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि विमानन क्षेत्र की जटिलताओं को समझाने में मदद करने के लिए मुझे ED के साथ सहयोग करने में खुशी होगी.
