इमैनुएल मैक्रों से नाराज राजनयिकों ने दुनियाभर के दूतावासों में की हड़ताल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Insider
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विदेश सेवा सुधार से नाराज फ्रांसीसी राजनयिक दुनियाभर में हड़ताल पर हैं। गुजरे 20 साल में पहली बार दूतावासों के अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया। दरअसल, ये राजनयिक सरकार की विदेश अधिकारियों का विशेष दर्जा खत्म कर उन्हें वरिष्ठ सिविल सेवा में मिलाने की योजना के खिलाफ हैं, जिसका ऐलान मैक्रों ने अप्रैल में किया था। बताया दें कि इससे करीब 800 अधिकारी प्रभावित होंगे।
