यूरोपीय संघ ने सदस्यता के लिए यूक्रेन को दिया उम्मीदवार का दर्जा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूरोपीय संघ ने गुरुवार को सदस्यता के लिए यूक्रेन को आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार का दर्जा दे दिया। इससे पहले ईयू के नेता उनके संगठन में शामिल करने के लिए यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्ज देने के लिए तैयार हो गए थे। ब्रुसेल्स शिखर सम्मेलन से पहले नाम उजागर नहीं करने की शर्त के साथ यूरोपीय संघ के कई राजनयिकों ने कहा कि यूक्रेन के पक्ष में सर्वसम्मत अनुमोदन होगा।
