यूरोपीय परिषद ने यूक्रेन को किया 9 बिलियन यूरो की मदद देने का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news on air
यूक्रेन की मदद के लिए कई देश और संगठन आगे आ रहे हैं। यूरोपीय परिषद ने यूक्रेन की मदद के लिए 9 बिलियन यूरो यानी 578 अरब 10 करोड़ 20 लाख रुपए को मंजूरी दी है। यूरोपीय परिषद ने शिखर सम्मेलन में इसकी घोषणा की। पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविएकी ने शिखर सम्मेलन के बाद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमने यूक्रेन की मदद का फैसला किया है।
