ऐतिहासिक मंदी की चपेट में यूरोपीय संघ, प्रतिबंधों में ढील देने को राजी जर्मनी और ब्रिटेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूरोप के लिए एक अच्छी खबर यह है कि कोरोना महामारी का सबसे खराब दौर खत्म होना शुरू हो गया है। इस सप्ताह इटली में मौत का आंकड़ा 2 महीने में सबसे कम रहा है। जर्मनी और ब्रिटेन प्रतिबंधों में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने यह ऐलान किया है कि कुछ दिनों में स्कूल डे केयर सेंटर और रेस्टोरेंट्स खोल दिए जाएंगे।
