यूरोपीय यूनियन की चेतावनी, कहा- गैस सप्लाई रोक सकता है रूस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: foreign affairs
रूस-यूक्रेन जंग को पांच महीने हो गए हैं। इस बीच यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन डर लेयेन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस आने वाले दिनों में यूरोप की गैस सप्लाई को रोक सकता है। यूरोपीय यूनियन की चीफ ने रूस से गैस इंपोर्ट में कमी लाने की बात कही है। उन्होंने इसके लिए आने वाले समय में इमरजेंसी प्लान भी तैयार करने के संकेत दिए हैं।
