नासाउ काउंटी के पूर्व प्रमुख एडवर्ड भारतीय रेस्तंरा मालिक से घूस लेने के दोषी करार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: jagran
शनिवार को अमेरिका की संघीय अदालत ने रिपब्लिकन नेता एडवर्ड मैंगानो को भारतीय-अमेरिका रेस्टोरेंट के मालिक हरिंदर सिंह से महंगे तोहफे और घूस लेने के मामले में दोषी करार दिया है. सुनवाई के दौरान पता चला कि रेस्तंरा मालिक सिंह ने एडवर्ड और उनकी पत्नी लिंडा की छुट्टियों का खर्च उठाने के साथ लिंडा को रेस्तंरा में फर्जी नौकरी भी दी थी. वहीं कोर्ट एडवर्ड को 20 साल जेल की सजा सुना सकती है.
