अमेरिका में खुलेआम नशेबाजी के चक्कर में धरे गए पेरू के पूर्व राष्ट्रपति
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons
पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलेजांद्रो तोलेदो को कैलीफोर्निया में सार्वजनिक रूप से शराब पीने के संदेह में गिरफ्तार किया गया और सोमवार सुबह रिहा कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 72 साल के तोलेदो को रविवार की रात मेनलो पार्क शहर के सैनफ्रांसिस्को बे क्षेत्र के पास एक रेस्त्रां से गिरफ्तार किया गया. बता दें कि तोलेदो अपने देश में लातिन अमेरिका के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में वांछित है.
