मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की कार में धमाका, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मालदीव की संसद मजलिस के अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद हालिया जब कार में बैठ रहे थे तभी उनकी कार धमाके का शिकार हुई। धमाका उनके जी केंजरी आवास के पास हुआ। नशीद को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें पास के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस धमाके में उनका बॉडीगार्ड भी घायल हो गया। पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
