आज से ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के छह दिवसीय दौरे को शुरू करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एस जयशंकर आज से ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के छह दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। वहीं 13 से 15 फरवरी तक विदेश मंत्री की फिलीपींस की यात्रा दक्षिण पूर्व एशियाई देश द्वारा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की तीन बैटरी खरीदने को लेकर भारत के साथ 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर करने के दो सप्ताह बाद होने वाली है। वे ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पाये के निमंत्रण पर वहां जाएंगे।
