फडणवीस और शिंदे राजभवन रवाना, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। अब देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राजभवन जा रहे हैं जहां वो राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहले ही पहुंच चुके हैं। बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने कहा कि पार्टी के पक्ष में 170 विधायकों का समर्थन है। महाराष्ट्र में बहुमत के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है।
