x

भारत और युगांडा में नकली कोविशील्ड की हुई पहचान, WHO ने जारी किया अलर्ट

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नकली कोविशील्ड को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, भारत और युगांडा में कई जगह फर्जी कोविशील्ड मिलने की खबरें आई थीं। इसके बाद संगठन ने ऐहतियात बरतने को कहा है। संगठन ने कहा कि जुलाई और अगस्त में उसके पास फर्जी कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर शिकायतें आई थीं। कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने भी पुष्टि की है कि कई जगह फर्जी वैक्सीन पाई गई है।