सुरक्षा में खामी, प्रियंका गांधी संग सेल्फी लेने के लिए घर में घुसे लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी खामी होने की बात सामने आई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये घटना एक सप्ताह पहले की है। कुछ लोगों ने ना सिर्फ बिना अनुमति प्रियंका गांधी के घर में कार के साथ प्रवेश किया, बल्कि प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश भी की। इस मामले में सीआरपीएफ से शिकायत की गई है। जांच जारी है।
