पंजाब में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, एफआईआर भी होंगी रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News Express
पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने 5 एकड़ वाले करीब 1.09 लाख छोटे और सीमांत किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज के निपटारे का ऐलान किया। ऋण माफी योजना के अंतर्गत 1,200 करोड़ रुपये का फंड जारी होगा। मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के 17 वारिसों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के नियुक्ति-पत्र सौंपे। वहीं किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाएंगी।
