करनाल में आज किसानों की महापंचायत, पांच जिलों में इंटरनेट सेवा बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा सरकार ने मंगलवार को करनाल में होने वाली किसान महापंचायत और मिनी सचिवालय के घेराव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। करनाल के अलावा राज्य के चार जिलों में मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से दिल्ली रूट को डायवर्ट किया गया है। वहीं हिंसा रोकने पर भी विशेष ध्यान रहेगा।
