किसान आंदोलन को सात माह पूरे, आज निकलेगी ट्रैक्टर रैली, चंडीगढ़ कूच करेंगे 32 संगठन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देशभर में आज किसानों का प्रदर्शन होगा। 32 किसान संगठन चंडीगढ़ कूच करेंगे। प्रशासन सतर्क है। 13 रास्ते सील किए गए हैं। दरअसल, आज किसान आंदोलन को सात माह पूरे हो गए हैं। इस क्रम में आज गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। खुफिया एजेंसियों ने चेताया। येलो लाइन पर विश्विद्यालय, सिविल लाइन और विधान सभा मेट्रो स्टेशनों के गेट चार घंटे के लिए बंद रखने की हिदायत है।