किसान आंदोलन: दिल्ली की सीमाओं पर फिर शुरू हुई लामबंदी, आज मोर्चा की बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में एमएसपी, पराली के लिए कानून, बिजली संशोधन अधिनियम, किसानों को मुआवजा, मृत किसानों की याद में स्मारक बनाने और आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने की चर्चा होगी। बैठक में एमएसपी की गारंटी के लिए प्रारूप तय किए जाने की उम्मीद है ताकि सरकार की तरफ से इस दिशा में पहल होने के बाद किसान तत्काल इसे पेश कर सकें।
