लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने किया प्रदर्शन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने सोमवार को अलग-अलग जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विभिन्न स्थानों पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं किसानों ने लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी की भी मांग की।