किसान संगठन बोले- शांतिपूर्ण होगा 27 सितंबर का भारत बंद, दिशानिर्देश जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: PTI
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। शुक्रवार को किसान संयुक्त मोर्चा ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जाएगा और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मोर्चा ने समाज के सभी वर्गों से किसानों के साथ आकर इसका प्रचार करने को कहा है ताकि लोगों को पहले से इसकी जानकारी मिल सके।