किसानों ने 29 फरवरी तक टाला 'दिल्ली कूच', आज निकालेंगे कैंडल मार्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
किसानों ने 29 फरवरी तक अपना 'दिल्ली चलो' का कार्यक्रम टाल दिया है। किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान अभी पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे और इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को किसानों का कैंडल मार्च का एक कार्यक्रम है।