पंजाब में लॉकडाउन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज, कैप्टन ने दिया सख्ती से निपटने का आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के विरोध में पंजाब में किसान संगठनों ने आज पूरे राज्य में बाजार खुलवाने की मुहिम शुरू की। पंजाब सीएम ने किसानों से सख्ती से निपटने के निर्देश पुलिस को दिए। किसान 10 मई व 12 मई को दिल्ली बॉर्डर के धरनास्थलों पर जुटेंगे। दरअसल, 32 किसान संगठनों ने व्यापारियों का आह्वान करते हुए कहा था कि सरकार लॉकडाउन के नाम पर आम आदमी को बर्बाद करना चाहती है।
