टीकरी बॉर्डर से लौटे किसान, वाहन चालकों का आवागमन शुरू, 95% अवरोधकों को हटाया गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindustan news hub
कृषि कानूनों की वापसी और अन्य मांगों पर केंद्र सरकार से समझौते के बाद किसान दिल्ली के सभी बॉर्डर से घर लौटने लगे हैं। बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर से सभी किसान लौटे। इससे रविवार को यहां आवागमन शुरू हुआ। वहीं, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर से किसानों की वापसी जारी है। सिंघु बॉर्डर से 95% अवरोधकों को हटा लिया गया है। यहां आज से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
