किसान बोले- कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन, MSP पर कानून मांगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा है कि कृषि कानून वापस होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को लखनऊ में किसान पंचायत होगी, 26 नवंबर पर प्रदर्शनस्थलों पर लोग जुटेंगे और 29 नवंबर को संसद मार्च किया जाएगा।