दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान आयोजित कर रहे आज से दो दिवसीय अधिवेशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Latestly
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान आज से दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित कर रहे हैं। कुंडली बॉर्डर पर अखिल भारतीय अधिवेशन आयोजित हो रहा है। इसमें 1500 से अधिक प्रतिनिधि कुंडली बॉर्डर पहुंचकर भागीदारी करेंगे। इस दौरान आंदोलन को नई दिशा व दशा देने का खाका तैयार होगा। बता दें किसानों व सरकार के बीच 22 जनवरी को अंतिम वार्ता के बाद से गतिरोध बना हुआ है।
