करनाल में किसानों का धरना खत्म, इन दो मांगों पर बनी सहमति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
करनाल जिला प्रशासन और किसानों के बीच दो मांगों पर सहमति बनी। बसताड़ा लाठीचार्ज की जांच और दूसरी मृतक के परिजन को डीसी रेट पर नौकरी की मांग मानी गई। गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों के बीच आकर चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने किसानों से अब दिल्ली के टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर कूच करने काे कहा। वहीं एसडीएम आयुष सिन्हा छुट्टी पर भेजे गए।
