हरियाणा में आयुष्मान योजना के दायरे में आएंगे तीन एकड़ तक जमीन वाले किसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा के 3 एकड़ तक जमीन वाले किसान आयुष्मान योजना के दायरे में आएंगे। सरकार उनके कार्ड बनाएगी। सरकार 1.80 लाख रुपये वार्षिक आमदनी वाले परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत कवर कर रही है। कल किसानों से वर्चअुली बातचीत में कृषि क्षेत्र के विकास में बजट प्रावधान के लिए सुझाव मांगते हुए हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले, 'किसानों के सुझावों का अध्ययन कर बजट में प्रमुखता दी जाएगी।'
