एफसीआरए उल्लंघन मामला: सीबीआई ने ओमिदयार नेटवर्क सहित 10 एनजीओ को आरोपी बनाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीबीआई ने एफसीआरए के तहत रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के रिन्यूअल कराने के मामले में अमेरिकी संस्था ओमिदयार नेटवर्क सहित 10 एनजीओ को आरोपी बनाया। ओमिदयार समूह गृह मंत्रालय की निगरानी सूची में है। बता दें एफसीआरए लाइसेंस नवीकरण करवाने के बदले रिश्वत लेने के लिए सीबीआई ने बुधवार को गृह मंत्रालय के छह अधिकारियों सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनसे करीब 3.21 करोड़ रुपये जब्त किए थे।
