आतंकवाद के खिलाफ भारत का मुंहतौड़ जवाब, अपने आप में एक मिसाल- पूर्व वायुसेना प्रमुख
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
Indian Air Force के पूर्व प्रमुख बीएस धनोआ ने सैन्य साहित्य महोत्सव के दौरान 'अंडरस्टैंडिंग द मैसेज ऑफ बालाकोट' पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बालाकोट हवाई हमला पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों और आतंकवादी संगठनों को यह बताने के लिए था, कि भारत में हर आतंकवादी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क को प्रभावी तरीके से यह संदेश समझा दिया गया है। धनोआ इस दौरान पूरे जोश में दिखे।