यमन में सैनिकों और हाउती उग्रवादियों के बीच हुई लड़ाई, 10 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिणी प्रांत ढालिया में यमन के सैनिकों और हाउती उग्रवादियों के बीच मंगलवार को हुई लड़ाई में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग मारे गए और करीब 14 लोग घायल हुए। यमन के सैनिकों और हाउती उग्रवादियों के बीच छिटपुट लड़ाई जारी है। बता दें उत्तरी प्रांतों में बीते 48 घंटे के दौरान खास तौर पर तेल समृद्ध प्रांत मारिब में तीव्र हवाई हमलों के बीच भीषण लड़ाई देखी गई।
