रामनवमी पर जेएनयू में मारपीट, शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रामनवमी के दिन रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कावेरी हॉस्टल की मेस में नॉनवेज खाना बनाने को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने वामपंथी संगठन आइसा और एबीवीपी की शिकायत पर सोमवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने नोटिस भेजकर दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया।
