आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी वित्त मंत्री, कृषि क्षेत्र के लिए राहत की उम्मीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे विशेष आर्थिक पैकेज को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उन्होंने कल भी प्रेस कॉन्फेंस की थी। हालिया पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था। उम्मीद है कि वो कृषि क्षेत्र और उससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं। सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार की तरफ से बड़ी राहत दिए जाने की उम्मीद है।
