रूस की धमकी को दरकिनार कर फिनलैंड, स्वीडन ने जमा किए नाटो सदस्यता फॉर्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Politics Today
फिनलैंड और स्वीडन ने नाटो गठबंधन में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सौंप दिया और इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन की सबसे बड़ी हार मुकम्मल हो गई। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, फिनलैंड और स्वीडन ने आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन में शामिल होने हेतु आवेदन जमा किया, जो यूक्रेन में रूस के युद्ध पर सुरक्षा चिंताओं के बाद लिया फैसला है।
