गौतम गंभीर पर चला EC का डंडा, बिना इजाजत रैली करने पर FIR दर्ज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
क्रिकेट से राजनीति में कदम रखने वाले पूर्वी दिल्ली के BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. शनिवार को निर्वाचन अधिकारी ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ कथित तौर पर बिना इजाजत जंगपुरा में जनसभा करने पर पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया, क्योंकि उन्होंने आचार सहिंता का उल्लंघन किया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गंभीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
