पंजाब चुनाव से पहले मुश्किल में नवजोत सिंह सिद्धू, सलाहकार मुस्तफा के खिलाफ FIR; लगा था ये आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
पंजाब में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मुस्तफा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप था. आपको बता दें कि मुस्तफा के भाषण का वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार उन पर हमलावर थी. मुस्तफा ने अपने भाषण में अल्लाह की कसम खाते हुए बड़े-बड़े बोल बोले थे.