'50 प्रतिशत कमीशन' वाले ट्वीट पर प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ मध्य प्रदेश में FIR
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
प्रियंका गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रियंका ने मध्य प्रदेश सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में भाजपा ने प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश में कई जगहों पर FIR दर्ज कराई गई है। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता अरुण यादव और अन्य लोगों के भी नाम हैं।