भाजपा नेता मोहित कंबोज समेत तीन पर FIR, 52 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शखा (EOW) ने बुधवार को भाजपा नेता मोहित कंबोज सहित तीन लोगों के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कंबोज पर इंडियन ओवरसीज बैंक के 52.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। बैंक के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत के बाद EOW ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। हालांकि, कंबोज ने आरोपों को नकारते हुए FIR को पूरी तरह फर्जी करार दिया है।