परमबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बिल्डर से 15 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 100 करोड़ रुपये की वसूली कांड के बाद अब उनके खिलाफ 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। एक बिजनेसमैन ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसमें 6 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं दो अन्य लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है।
