x

शरद पवार की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: PTI

मुंबई पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की आपत्तिजनक तस्वीर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी ने कहा है कि एक राकांपा कार्यकर्ता डी एस सावंत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। उपनगर चेंबूर निवासी कार्यकर्ता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।