पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर शेख हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शेख हुसैन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में हाल ही में बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बीजेपी नेताओं ने शेख हुसैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि अगर हुसैन को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे तीव्र आंदोलन छेड़ेंगे।
