सीवान के बाद नालंदा में फायरिंग और रोड़ेबाजी, 6 से अधिक लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
बिहार के नालंदा में नगर निकाय चुनाव के दौरान बिहारशरीफ के बैगनाबाद मोहल्ले में मतदान के दौरान फायरिंग हुई। रोड़ेबाजी भी हुई, जिसमें छह से अधिक लोग घायल हुए। दूसरी तरफ, कटिहार में मोबाइल की रोशनी में मतदान हो रहा है। बिहार के कई शहरों से बूथों के अंदर अंधेरे में मतदानकर्मियों के बैठने की सूचनाएं आ रही हैं। वोटरों को ईवीएम के पास भी कम रोशनी मिल रही है।
