बीजेपी सांसद के घर के बाहर फायरिंग, अज्ञात बदमाशों ने पोस्टर पर जिंदा कारतूस चिपकाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news4social
राजस्थान में भरतपुर की बीजेपी सांसद रंजीता कोली के आवास पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने सांसद के घर के बाहर एक पोस्टर पर जिंदा कारतूस चिपका कर जान से मारने का धमकी भरा पत्र भी छोड़ा। सांसद जन सुनवाई कर बयाना तहसील के पठानवाड़ा स्थित आवास पर रात 9 बजे पहुंची थी। रात करीब 12 बजे सांसद के घर के बाहर फायरिंग की आवाज आई।
