जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग, इलाके के डीसीपी का तबादला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर बीती रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूटी से आए हमलावरों ने यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-5 के पास गोली चलाई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के विवादित बयान के बाद फायरिंग की ये तीसरी घटना है। वहीं चुनाव आयोग ने डीसीपी साउथ-ईस्ट चिन्मय बिस्वाल का ट्रांसफर कर दिया।