भारत और रूस की टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय बैठक, रक्षा क्षेत्र से जुड़े 4 समझौतों पर हस्ताक्षर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और रूस के सैन्य रिश्तों को मजबूती के नए दौर में ले जाने पर दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने प्रतिबद्धता जताई। इसे हकीकत में तब्दील करते हुए पहली टू प्लस टू वार्ता से पहले सैन्य और रक्षा क्षेत्र से जुड़े चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें अमेठी के कोरवा में भारत और रूस की संयुक्त साझेदारी में छह लाख से अधिक एके-203 राइफलें बनाने का समझौता शामिल है।
